Shane Warne Leaves 120 Crores Property Behind to Be Divided Amongst Three Children And Brother Family | शेन वॉर्न ने निधन से पहले ही बांट दिया था 120 करोड़ की प्रॉपर्टी का हिस्सा
Image Source : GETTY IMAGES
शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर और दुनिया के महान खिलाडियों में से एक शेन वॉर्न ने पिछले साल 4 मार्च 2022 को दुनिया को अलविदा कहे दिया था। थाइलैंड स्थित को समुई के एक रिजॉर्ट में उनका शव मिला था। बाद में पुष्टि हुई थी कि हार्ट अटैक के कारण 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की मौत हुई थी। वार्न अपने पीछे कुल 120 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी यह संपत्ति उनके तीन बच्चों में बांटी जाएगी। इसके अलावा उनकी संपत्ति का कुछ हिस्सा उनके भाई के परिवार को भी दिया जाएगा।
शेन वॉर्न की संपत्ति का पूरा ब्यौरा
वार्न की कुल संपत्ति 120 करोड़ की बताई जा रही है जिसमें 39 करोड़ रिएल एस्टेट वैल्यू है, 1.6 करोड़ से ज्यादा के शेयर्स हैं और अन्य हाई प्राइज ऐसेट्स भी उनकी संपत्ति का हिस्सा हैं। मोर्निंगटन पेनिनजुला के पोर्टसी स्थित डफी स्ट्रीट में वार्न का घर है जिसकी कीमत करीब 39 करोड़ बताई गई है। वहीं अन्य डॉक्युमेंट्स से पता चला है कि, मेलबर्न के इनर साउथ स्थि सेंट किल्डा में भी वार्न की एक 7.2 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बनी हुई है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ बैंक अकाउंट में भी वार्न के पास 5 मिलियन यूएस डॉलर मौजूद हैं। साथ ही उनके पास पर्सनल लोन भी 7.5 करोड़ और 1.5 करोड़ के उपलब्ध हैं।
साथ ही शेन वॉर्न की संपत्ति में उनकी 2.1 करोड़ की मर्सिडीज बेन्ज भी मौजूद है। वहीं 1.62 करोड़ की कुछ पर्सनल चीजों सहित विक्टोरिया में उनकी कुल 10 करोड़ की चीजमें हैं। इसके अलावा उनके पास 72 लाख रुपए का एक जेटस्की भी था जो उनकी संपत्ति का हिस्सा है। शेन वॉर्न के ओवरसीज बैंक, विदेशी शेयर्स और विक्टोरिया से बाहर की चीजों में भी 3-3 करोड़ की संपत्ति है (कुल 9 करोड़)। उनकी कुल संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार इसकी कुल कीमत 120 करोड़ बताई गई है।
किसमें बंटेगा वार्न की प्रॉपर्टी का हिस्सा?
विक्टोरिया के सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी डॉक्युमेंट्स के मुताबिक उनकी प्रॉपर्टी शेन वॉर्न के तीन बच्चों ब्रूक, जैक्सन और समर के बीच 31-31 पर्सेंट शेयर के साथ बंटेगी। इसके अलावा वार्न की वसीहत में उनकी मर्सिडीज उनके बेटो को दी जाएगी। वहीं उनकी प्रॉपर्टी का दो पर्सेंट हिस्सा उनके भाई जैसन को मिलेगा। इसके अलावा 2.5-2.5 पर्सेंट शेयर वार्न के भतीजे सेबस्टियन और भतीजी टाइला को दिए जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर 2021 को लिखी गई वार्न की वसीहत में उनके बच्चों की मां सिमोन कलाहान और पूर्व मंगेतक लिज हर्ली को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें:-
Latest Cricket News India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्शन
Source link
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply