IND vs SL Sri Lanka hit most sixes in a T20I innings against India broke their own record | श्रीलंका ने रच दिया इतिहास, 16 साल बाद अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Image Source : BCCI
Dasun Shanaka and Charith Asalanka
IND vs SL: भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की। लंका के बल्लेबाजों ने भारत के तमाम गेंदबाजों की पूरे 20 ओवर तक जमकर कुटाई की। उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना डाले। यह पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में टी20 इंटरनेशनल में बना सबसे बड़ा टोटल है। मेहमान बल्लेबाजों ने पहले ओवर से लेकर आखिरी गेंद तक खूब चौके छक्के उड़ाए। इस पारी के दौरान लंकाई शेरों ने कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने खेल के इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।
श्रीलंका ने बनाया सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड
Image Source : BCCIDasun Shanaka and Charith Asalanka
श्रीलंका को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले मैच में हुए बेहद नजदीकी मुकाबले में 2 रन से शिकस्त मिली थी। इस सीरीज में बने रहने के लिए श्रीलंका को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार थी लिहाजा उसे बल्लेबाजों ने पहली गेंद से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमले करने शुरू कर दिए। पूरी पारी के दौरान लंकाई बल्लेबाजों ने कुल 14 छक्के लगाए। यह टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में श्रीलंका के द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस टीम ने इससे पहले 2007 में केन्या के खिलाफ इस फॉर्मेट में 11 छक्के लगाए थे। यानी श्रीलंका ने 16 साल बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
शनाका-असालंका-मेंडिस ने की छक्कों की बरसात
Image Source : APCharith Asalanka
भारत के खिलाफ इस पारी में सबसे ज्यादा छक्के श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने लगाए। उन्होंने 22 गेंदों में 56 रन की पारी में कुल 6 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। शनाका ने 20 गेंदों में 50 के आंकड़े को छुआ जबकि जयवर्धने और संगकारा ने 21-21 गेंदों में पचासा लगाया था।
भारत के खिलाफ इस मैच में कुसल मेंडिस और चरिथ असालंका ने भी जोरदार पारियां खेली। मेंडिस ने 31 गेंदों में 52 और असालंका ने 19 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। लंका के इन दोनों बल्लेबाजों ने 4-4 छक्के लगाए।
Latest Cricket News India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्शन
Source link
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply