IND vs NZ Rohit Sharma sixes record on Indian pitch left MS Dhoni behind during India vs New Zealand first ODI | रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, बने भारतीय पिचों के नए बादशाह
Image Source : GETTY
Rohit Sharma
Rohit Sharma IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के धुरंधरों ने इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी और 50 ओवर में टोटल को 8 विकेट पर 349 रन तक पहुंचा दिया। इस पारी में रोहित ने दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया। हालांकि वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए पर इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। हिटमैन ने अपनी 34 रन की पारी के दौरान 4 चौकों के अलावा 2 छक्के भी लगाए और उनका रिकॉर्ड इन्हीं 2 छक्कों के लगने से बना।
रोहित शर्मा बने भारत के सिक्सर किंग
Image Source : PTIRohit Sharma
भारतीय कप्तान ने 34 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के लगाकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कई साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, उन्होंने भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित बल्लेबाजी करने उतरे तब वनडे क्रिकेट में भारतीय जमीन पर उनके खाते में कुल 123 छक्के थे और वह एमएस धोनी के साथ बराबरी पर थे। यानी इस पारी में पहला छक्का लगाते ही हिटमैन ने भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। अब रोहित शर्मा के नाम 125 छक्के हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद धोनी ने भारतीय जमीन पर 130 वनडे मैचों में 123 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 71 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली और युवराज सिंह के खाते में 66 और 65 छक्के हैं।
Image Source : GETTYRohit Sharma and MS Dhoni
भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा – 125 छक्के
एमएस धोनी – 123 छक्के
सचिन तेंदुलकर – 71 छक्के
विराट कोहली – 66 छक्के
युवराज सिंह – 65 छक्के
जयसूर्या को पीछे छोड़ने से 6 छक्के पीछे रोहित
रोहित शर्मा ने वनडे करियर में अब तक कुल 265 छक्के लगाए हैं और वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर मौजूद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के खाते में 270 छक्के हैं। यानी रोहित 6 और छक्के लगाते ही जयसूर्या को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बल्लेबाज बन जाएंगे।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
शाहिद अफरीदी – 351 छक्के
क्रिस गेल – 331 छक्के
सनथ जयसूर्या – 270 छक्के
रोहित शर्मा – 270 छक्के
Latest Cricket News
Source link
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply