Hockey World Cup 2023 Indian Hockey team beat Japan by 8-0 in last match | टीम इंडिया की आखिरी मुकाबले में शानदार जीत, जापान को 8-0 से रौंदा
Image Source : PTI
Hockey World Cup 2023
Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को जापान को 8-0 से रौंदते हुए अपने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप अभियान को समाप्त किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मेन इन ब्लू ने शानदार प्रदर्शन कर
हाफ टाइम के बाद किया टीम इंडिया ने हमला
हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। हालांकि, मनदीप सिंह ने 32वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर में तीन और गोल किए। टीम ने खेल के चौथे और अंतिम क्वार्टर में चार और गोल जोड़ते हुए लय बरकरार रखी। भारत के स्कोर में पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह ने भी योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी थी हार
भारत 47 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच की हार के साथ उनका इंतजार जारी है। भारत ने आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारतीय टीम को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
पेलन्टी शूटआउट में मिली थी हार
क्रॉसओवर मैच में, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-5 से हरा दिया, जिसके बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबरी पर थीं। दुनिया में छठी रैंकिंग वाली टीम भारत ने खास प्रदर्शन नहीं किया, जिससे न्यूजीलैंड को पहले हाफ में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करने का मौका मिला। भारत ने ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) के जरिए गोल किए। न्यूजीलैंड ने जवाब सैम लेन (28वें) और दो पेनल्टी कार्नर केन रसेल (43वें) और सीन फिंडले (49वें) ने बदले।
ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक ने इस मुकाबले में दो-दो गोल किए।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्शन
Source link
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply