MPPSC exam calendar 2023: एमपीपीएससी कर रहा बंपर भर्तियां, कैलेंडर में देखें कब है कौन सा एग्जाम
भोपाल. MPPSC exam calendar 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने वर्ष 2023 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. खास बात यह है मध्यप्रदेश के लिए यह चुनावी साल है. ऐसे में भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी होने की उम्मीद है. उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का बहुत अच्छा अवसर है.
एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के मुताबिक राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) 19 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) 15 से 20 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली है. 30 अप्रैल को कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी. 4 जून, 2023 को राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 आयोजित की जाएगी.
आपके शहर से (भोपाल)
एमपीपीएससी परीक्षा का नाम – परीक्षा की डेट
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 19 मार्च 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक
- कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 – 30 अप्रैल 2023
- राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 – 21 मई 2023
- राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 – 4 जून 2023
- सहायक निबंधक परीक्षा 2022 – 25 जून 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 17 से 22 जुलाई 2023
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 20 अगस्त 2023
- सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – सितंबर-अक्टूबर 2023
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 – 8 अक्टूबर 2023
- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक
- खेल अधिकारी/पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 2022 – 19 नवंबर 2023
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 10 दिसंबर 2023
- टैक्ससेशन असिस्टेंट परीक्षा 2022 – 17 दिसंबर 2023
आधिकारिक वेबसाइट देखना है जरूरी
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि भले ही एमपीपीएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है. लेकिन परीक्षा की तारीखें अस्थायी हैं और एमपीपीएससी नोटिफिकेशन जारी करके इसे बदल सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
एग्जाम कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें-
School Reopen News: खुलने वाले हैं यूपी, पंजाब सहित इन राज्यों में स्कूल, देखें स्टेट वाइस पूरी डिटेल
Bihar Board 12th Admit Card: बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Job news, MPPSC, MPPSC news notification
FIRST PUBLISHED : January 17, 2023, 20:08 IST
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply