बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का फिर जागा कांग्रेस प्रेम, अर्जुन सिंह की प्रतिमा के लिए अपनी सरकार को धमकी
भोपाल. बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने फिर अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बार भी वो कांग्रेस के मसले पर मोर्चा संभाले हैं. मुद्दा पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा का है जिसे लंबे समय से अनावरण का इंतजार है. त्रिपाठी ने सरकार से प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग की है.
बीते 3 साल से अपने अनावरण का इंतजार कर रही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा के लिए बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है. सतना के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग सरकार से की है.
प्रतिमा को अनावरण का इंतजार
भोपाल के व्यापम चौराहे पर लंबे समय से अर्जुन सिंह की प्रतिमा रखी है. इससे पहले वो नानके पेट्रोल पंप के पास लगी रही, लेकिन अनावरण अभी तक नहीं हुआ. नारायण त्रिपाठी आज प्रतिमा स्थल व्यापम चौराहे पर पहुंचे. उसका निरीक्षण किया. उन्होंने 4 मार्च को अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर प्रतिमा का अनावरण करने की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा यदि ऐसा नहीं होता है तो विंध्य क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतिमा का अनावरण कर देंगे. बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य क्षेत्र के सम्मान से अर्जुन सिंह को जोड़ते हुए उनकी प्रतिमा के अनावरण की मांग की है.
आपके शहर से (भोपाल)
ये भी पढ़ें- कांग्रेस का मिशन 2023 : दिग्विजय सिंह को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, सभी 230 सीट पर संभालेंगे मोर्चा
प्रतिमा का स्थान बदला
अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर लंबे समय से सियासत जारी है. दिसंबर 2019 में राजधानी के नानके पेट्रोल पंप पर चंद्रशेखर आजाद की जगह अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लगाया गया था. लेकिन इसको लेकर छिड़े लंबे विवाद के बाद प्रतिमा को शिफ्ट कर व्यापम चौराहे पर लगाया गया. लेकिन यहां भी प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका. यही वजह है कि पहले विंध्य प्रदेश की मांग करने वाले bjp विधायक नारायण त्रिपाठी ने अर्जुन सिंह का मसला भी विंध्य के सम्मान से जोड़ा है.
सबका सम्मान
हालांकि बीजेपी विधायक के प्रतिमा अनावरण की मांग पर भाजपा ने नपी तुली भाषा में प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कोई भी महापुरुष हो उसकी प्रतिमा का अनावरण होना चाहिए. लेकिन सवाल इस बात को लेकर है कि अर्जुन सिंह की प्रतिमा को अटकाने और लटकाने का काम किसने किया था. तत्कालीन कमलनाथ सरकार की गुटबाजी का नतीजा है कि अर्जुन सिंह को साइडलाइन कर राजनीति की गई.
विंध्य के गौरव का मुद्दा
2019 से लेकर 2023 तक पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार है. विवादों के बीच 2023 चुनाव के पहले विंध्य क्षेत्र से चुनकर आने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण का मुद्दा उठाकर इसे विंध्य के सम्मान और गौरव से जोड़ दिया है. मतलब साफ है 2023 के चुनाव से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का मुद्दा भी गर्म रहने को तैयार है. भले ही अर्जुन सिंह पूरे प्रदेश में अपनी पहचान रखते हैं लेकिन विंध्य क्षेत्र के सम्मान से जोड़कर बीजेपी विधायक ने विंध्य की राजनीति को हवा देने की कोशिश की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun singh, BJP MLA, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : February 15, 2023, 18:12 IST
Joeby Ragpa
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyAlexander Samokhin
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
ReplyChris Root
This template is so awesome. I didn’t expect so many features inside. E-commerce pages are very useful, you can launch your online store in few seconds. I will rate 5 stars.
Reply